लेटेस्ट न्यूज़

राजस्थान में करना चाहते हैं सरकारी जॉब तो 5729 पदों पर निकली ये भर्तियां, 17 से 56 हजार तक मिलेगी सैलरी

Government Vacancy 2025: राजस्थान हाई कोर्ट चपरासी भर्ती 2025 में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली 5728 पदों पर वेकेंसी. जानिए आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, सैलरी और काम की पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Government Vacancy 2025: नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छा मौका सामने आया है. राजस्थान हाई कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी (ग्रेड‑4) कर्मचारियों की एक विशाल भर्ती शुरू हो चुकी है. आपको बता दें कि कुल 5729 पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है, जिसमें से 5670 पद चपरासी (पियोन) और 58 पद ड्राइवर के लिए हैं. यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए स्थिर, सम्मानजनक और सुविधाजनक सरकारी नौकरी हासिल करने का शानदार मौका है. बता दें कि 27 जून 2025 से आवेदन तो शुरू हो चुके हैं. इस बहरति के लिए उम्मीदवार 27 जुलाई 2025 तक राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं.