लेटेस्ट न्यूज़

SSC ने निकाली मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार पदों पर बंपर भर्तियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

SSC MTS और हवलदार भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 10वीं पास उम्मीदवार जल्द करें आवेदन. जानें आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, और सैलरी डिटेल्स. आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2025 है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Picture Credit: AI
social share
google news

SSC MTS Recruitment 2025: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छा अवसर सामने आया है. बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए बड़ी सरकारी भर्ती शुरू की है. SSC MTS (मल्टी‑टास्किंग स्टाफ) और हवलदार पोस्ट के लिए आवेदन 26 जून 2025 से शुरू हो गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 24 जुलाई 2025 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए एप्लीकेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट 25 जुलाई 2025 है. इसके अलावा फॉर्म सुधार की सुविधा 29–31 जुलाई 2025 तक उपलब्ध रहेगी. यह भर्ती Group C लेवल की है, जिसमें कुल 1,075 हवलदार पदों के लिए वैकेंसी घोषित की गई है.