एयरपोर्ट अथॉरिटी की कार्गो लॉजिस्टिक ने निकाली बंपर भर्ती, सिक्योरिटी स्क्रीनर बनने का मौका, इतनी मिलेगी सैलरी
AAI की सहायक कंपनी AAICLAS में सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) के 227 पदों पर भर्ती निकली है. इच्छुक उम्मीदवार 7 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करें और पाएं सरकारी नौकरी का मौका.
ADVERTISEMENT

AAI CLAS Security Screener Recruitment 2025: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं, खासकर फ्रेशर्स के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. बता दें कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की सहायक कंपनी कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज लिमिटेड ने सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के तहत कुल 227 पद भरे जा रहे हैं. इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट aaiclas.aero पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. यह अवसर विशेष रूप से फ्रेशर उम्मीदवारों के लिए है, जो सरकारी क्षेत्र में रोजगार पाने के इच्छुक हैं.