लेटेस्ट न्यूज़

सर्वे:देश भर में बरकरार है पावर स्टार पवन सिंह और रवि किशन का जलवा, आंकड़ों ने दिखाई ये तस्वीर

यूपी तक

Pawan singh and Ravi Kishan Stardom: भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े दिग्गजों, पवन सिंह और रवि किशन ने नेशनल लेवल पर अपनी धाक जमा ली है. इंडिया टुडे और सी-वोटर के मूड ऑफ द नेशन सर्वे में पवन सिंह को देश के टॉप-5 पसंदीदा पुरुष गायकों में जगह मिली है जहां वे अरिजीत सिंह और सोनू निगम जैसे दिग्गजों के साथ खड़े हैं.

ADVERTISEMENT

Pawan singh and Ravi kishan
Pawan singh and Ravi kishan
social share
google news

Pawan singh and Ravi Kishan Stardom: भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह टीआरपी किंग के नाम से भी जानें जाते हैं. लॉलीपॉप लागेलु जैसे गाने से पूरी दुनिया को नचाने वाले पवन सिंह का नाम अब देश के सबसे पसंदीदा गायकों की लिस्ट में शुमार हो गया है. वहीं गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन ने एक्टिंग और ओटीटी की दुनिया में वह मुकाम हासिल किया है जहां नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मनोज वाजपेयी जैसे दिग्गज भी उनसे पीछे छूट गए हैं.

पवन सिंह सिर्फ पूर्वांचल नहीं अब पूरे देश की पसंद

इंडिया टुडे और सी-वोटर के 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में लोगों से पसंदीदा पुरुष गायक के बारे में पूछा गया. भारत के नंबर वन गायकों की लिस्ट की बात की जाए तो सोनू निगम को 16% लोग पसंद करते हैं. अरजीत सिंह को 13.4, जुबिन नटियाल को 10.2%, हरिहरण को 7.9% और पवन सिंह को 5.3% लोग पसंद करते हैं. पवन सिंह मुख्य तौर पर भोजपुरी में गाते हैं. पूर्वांचल की जनता उन्हें सुनती है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि अब वो पूर्वांचल से बहुत आगे निकल गए हैं. अब दुनिया भर के लोग उन्हें सुनना पसंद कर रहे हैं. 

रवि किशन बनें ओटीटी के नंबर-1 स्टार

फिल्म लापता लेडीज में पान चबाते हुए इंस्पेक्टर की भूमिका निभाने वाले रवि किशन का जादू ओटीटी पर सिर चढ़कर बोल रहा है.'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे के मुताबिक वह ओटीटी के सबसे लोकप्रिय स्टार बनकर उभरे हैं. उन्होंने इस रेस में कई मंझे हुए कलाकारों को पछाड़ दिया है.रवि किशन 16.1% के साथ नंबर वन पर हैं. वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी 15.3%, मनोज वाजपेयी 12.8%, बॉबी देओल 11.4% और पंकज त्रिपाठी 8.1% लोग पसंद करते हैं. गोरखपुर को स्पेन बनाने का दावा करने वाले रवि किशन ने साबित कर दिया कि राजनीति के साथ-साथ एक्टिंग की दुनिया में भी उनका लोहा पूरी दुनिया मानती है.

यह भी पढ़ें...

भोजपुरी के तीन बड़े सितारे पवन सिंह, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव आज न सिर्फ मनोरंजन बल्कि राजनीति के भी बड़े केंद्र हैं. हालांकि चुनाव और आपसी प्रतिद्वंद्विता जैसे खेसारी लाल यादव के साथ विवाद को लेकर ये चर्चा में रहते हैं. लेकिन ताजा सर्वे ने यह साफ कर दिया है कि जनता के बीच इनकी लोकप्रियता का ग्राफ गिरना तो दूर और तेजी से बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें: मजाक उनसे करिए जिनका पेट बाहर निकला है...पवन सिंह के पेट को लेकर ये क्या बोल गए खेसारी लाल यादव, मचा बवाल