इंडियन नेवी में 1110 पदों होने जा रही है भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी, इस तरीके से होगा सेलेक्शन
इंडियन नेवी ने ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के 1110 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 5 जुलाई से 18 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष है.
ADVERTISEMENT

Indian Navy Recruitment: अगर आप भारत की सेवा करना चाहते हैं और डिफेंस सेक्टर में करियर बनाने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए इंडियन नेवी एक सुनहरा मौका लेकर आई है. भारतीय नौसेना ने ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के 1110 पदों पर बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आपको बता दें कि ये भर्ती स्टाफ नर्स, चार्जमैन, पेस्ट कंट्रोल वर्कर और मल्टी टास्किंग स्टाफ जैसे विभिन्न पदों पर की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार 5 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 18 जुलाई, रात 11:50 बजे तक तय की गई है. बता दें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. इसके लिए अभ्यर्थियों को इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा.