लेटेस्ट न्यूज़

DSSSB Vacancy: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में 2,119 पदों पर होने जा रही भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें सेलेक्शन का पूरा प्रॉसेस

DSSSB ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में 2,119 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू होकर 7 अगस्त 2025 तक चलेगी. योग्य उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

DSSSB Vacancy: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) दिल्ली के विभिन्न सरकारी विभागों में 2,119 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आपको बता दें कि ये भर्तियां ग्रुप बी और ग्रुप सी श्रेणी के तहत की जाएंगी, जिसमें वार्डर, पीजीटी, फार्मासिस्ट, टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट सहित कई अहम पद शामिल हैं. आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई 2025 से शुरू होगी और 7 अगस्त 2025 तक चलेगी.