लेटेस्ट न्यूज़

प्रेग्नेंसी की दिक्कत ठीक करने के बाद छांगुर बाबा नसरीन को रखता था पत्नी की तरह? ये अंगूठी वाला राज क्या है

Changur Baba & Nasreen News: धर्मांतरण रैकेट के सरगना छांगुर बाबा की करीबी नसरीन का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे ₹39 करोड़ की विदेशी फंडिंग से फैला अवैध धर्मांतरण का जाल और खरीदी गईं संपत्तियां.

ADVERTISEMENT

UP News, up latest news, up crime news, lucknow crime news, lucknow news, lucknow news in hindi, lucknow crime latest news, lucknow police, lucknow changur baba dharmantran, changur baba up ats, up ats news, lucknow hindi samachar
Nasreen & Changur Baba
social share
Google CTA

Changur Baba & Nasreen News: अवैध धर्मांतरण रैकेट के सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की गिरफ्तारी के बाद, उसकी सबसे करीबी सहयोगी नीतू नवीन वोहरा उर्फ नसरीन को लेकर सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. मूल रूप से तमिलनाडु की रहने वाली नसरीन मुंबई में अपने पति नवीन वोहरा के साथ छांगुर बाबा के संपर्क में आई थी. उसने बाबा को अपनी मानसिक और प्रेग्नेंसी से जुड़ी दिक्कतें बताई थीं, जिन्हें कथित तौर पर छांगुर बाबा ने 'ठीक' कर दिया था. इसी के बाद से नसरीन बाबा की मुरीद हो गई और फिर उसके साथ ही रहने लगी.