लेटेस्ट न्यूज़

बेटे की लाश घर पर पड़ी रही, मां को 4 दिन तक नहीं चला पता... लखनऊ में अतुल तिवारी संग जो वो आपको सन्न कर देगा 

Lucknow News: लखनऊ में एक इंजीनियर अतुल तिवारी ने घर में आत्महत्या कर ली, लेकिन मानसिक रूप से बीमार मां को तीन-चार दिन तक पता ही नहीं चला. जानें पत्नी से विवाद के बाद तनाव में आए इंजीनियर के सुसाइड का पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Lucknow News
Lucknow News
social share
google news

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां अतुल तिवारी नामक इंजीनियर ने विरामखंड स्थित घर में आत्महत्या कर ली. पुलिस को शव करीब तीन से चार दिन पुराना मिला. चौंकाने वाली बात यह रही कि घर में मौजूद उनकी मां को बेटे की मौत का पता ही नहीं चला. एसीपी गोमती नगर का कहना है कि अतुल ने हाथ की नस काटकर जान दी है. प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है.