अब आप लखनऊ से करें अंडमान की हवाई यात्रा, IRCTC का ये टूर पैकेज है शानदार... आएगा इतना खर्चा
IRCTC Tour Package from Lucknow to Andaman and Nicobar Islands: लखनऊ से अंडमान और निकोबार के लिए IRCTC का शानदार हवाई टूर पैकेज! 6 रात और 7 दिन के इस पैकेज में फ्लाइट, 3-स्टार होटल स्टे और प्रमुख स्थलों का भ्रमण शामिल है. जानें किराया और बुकिंग की पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT

Port Blair
IRCTC Tour Package from Lucknow to Andaman and Nicobar Islands: अगर आप अंडमान की हसीन वादियों की सैर करना चाहते हैं, तो IRCTC आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. IRCTC एक तरफ जहां भारत गौरव स्पेशल ट्रेन के साथ साथ टूरिस्ट ट्रेनों के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों के धार्मिक और पर्यटन दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण जगहों के भ्रमण का टूर पैकेज लांच करता रहता है. वहीं, दूसरी तरफ हवाई टूर पैकेज भी संचालित करता है. इसी कड़ी में IRCTC क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा लखनऊ से अंडमान भ्रमण के लिए हवाई टूर पैकेज संचालित कर रहा है. यह टूर 6 रात और 7 दिनों का होगा और 11-09-2025 से 17-09-2025 तक चलाया जाएगा.