लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ की जिस ज्वैलरी शॉप से बने श्रीराम लला के आभूषण, वहां काम करने वाली कोमल 2.5 किलो सोना पार कर गई!

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हाई-प्रोफाइल ज्वेलरी कंपनी में ढाई किलो सोने की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है. यहां कंपनी में बैंक ऑफिस एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत कोमल श्रीवास्तव पर ढाई किलो सोना पार करने का आरोप लगा है.

ADVERTISEMENT

Lucknow news:सांकेतिक तस्वीर
Lucknow news:सांकेतिक तस्वीर
social share
Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हाई-प्रोफाइल ज्वेलरी कंपनी में ढाई किलो सोने की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है. चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी का आरोप कंपनी की ही एक महिला कर्मचारी पर लगा है. महिला कर्मचारी ने कथित तौर पर धीरे-धीरे यह सोना गायब कर दिया. यह ज्वेलरी कंपनी वही है जिसने अयोध्या में स्थापित श्रीराम लला के आभूषण भी तैयार किए थे.