पंचायत चुनाव पर सस्पेंस अभी भी बरकरार, मंत्री ओमप्रकाश राजभर कर रहे हैं ये दावा
आज का यूपी: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर अभी भ्रम जारी है. मंत्री चुनाव की पुष्टि कर रहे हैं लेकिन आयोग नहीं बना है.। एक मौलाना ने विवादित बयान देकर माहौल गरमाया है.
ADVERTISEMENT
यूपी की राजनीति में इस वक्त भ्रम और आक्रोश का माहौल है. एक तरफ पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर दावा कर रहे हैं कि पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे. वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही इशारा कर रही है. दूसरी तरफ मौलाना अब्दुल्ला सलीम उर्फ 'सलीम चतुर्वेदी' के एक विवादित बयान ने प्रदेश का माहौल गरमा दिया है जिसके खिलाफ अब तक 83 एफआईआर (FIR) दर्ज हो चुकी हैं.