लेटेस्ट न्यूज़

योगी सरकार का बड़ा कदम! अयोध्या, गाजियाबाद और प्रतापगढ़ में शुरू हुआ वार्डन ट्रेनिंग प्रोग्राम, क्या है इसका मकसद?

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डनों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू. बालिका सुरक्षा और छात्रावास प्रबंधन पर दिया जा रहा जोर.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) में पढ़ने वाली छात्राओं को अब और भी अधिक सुरक्षित और अनुशासित माहौल मिलेगा. इसके लिए प्रदेश के तीन प्रमुख केंद्रों- प्रतापगढ़, गाजियाबाद और अयोध्या में वार्डनों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है.