लेटेस्ट न्यूज़

सुप्रीम कोर्ट का ये आदेश सुनते ही सड़क पर उतरे व्यापारियों में मचा हाहाकार, सामने आकर लोगों ने कही ये बात

मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में 1470 दुकानों को अवैध मानकर ध्वस्तीकरण की तैयारी चल रही है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद व्यापारियों में भारी रोष है और उन्होंने मार्केट बंद कर प्रदर्शन किया है.आवास विकास की कार्रवाई और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर व्यापारियों ने क्या कहा और उनकी क्या मांगें हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news

मेरठ का शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट जो कभी शहर की व्यापारिक धड़कन हुआ करता था आज वहां सन्नाटा और मायूसी पसरी है. सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश ने यहां के व्यापारियों की नींद उड़ा दी है. आवास विकास परिषद द्वारा आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने के आरोप में 1470 दुकानों और 31 बड़े भवनों को चिन्हित किया गया है.व्यापारियों का दर्द है कि वे 40-45 सालों से यहां काम कर रहे हैं. लेकिन अब उनके प्रतिष्ठानों पर ध्वस्तीकरण का खतरा मंडरा रहा है.