लेटेस्ट न्यूज़

आगरा दक्षिणी सीट पर क्या योगेंद्र उपाध्याय लगाएंगे जीत का चौका? या SIR में कटे 1 लाख वोट बिगाड़ेंगे बीजेपी का खेल?

Agra South Assembly Seat:आगरा दक्षिणी विधानसभा सीट पर क्या बीजेपी चौथी बार जीत दर्ज करेगी? योगेंद्र उपाध्याय के बढ़ते मार्जिन के बीच SIR में कटे 1 लाख वोटों ने नई बहस छेड़ दी है. क्या सपा-बसपा का दलित-मुस्लिम समीकरण यहाँ कमल मुरझा पाएगा?

ADVERTISEMENT

social share
google news

Agra South Assembly Seat:आगरा दक्षिणी सीट से वर्तमान विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का दबदबा पिछले तीन चुनावों से कायम है. यहां न केवल बीजेपी जीत रही है बल्कि जीत का अंतर भी लगातार बढ़ता जा रहा है. 2012 में विपरीत परिस्थितियों में मिली 24,000 की जीत, 2022 तक आते-आते 56,000 के पार पहुंच गई. लेकिन सवाल यह है कि क्या इस बार विपक्षी गठबंधन और मतदाता सूची से कटे करीब 1.10 लाख नाम बीजेपी के इस विजय रथ को रोक पाएंगे?