महिलाओं को मिल रही 10 हजार रुपये की मासिक आय... प्रेरणा कैंटीन ने इस तरह बदल दी किस्मत!
UP News: उत्तर प्रदेश की प्रेरणा कैंटीन योजना से 10,000 से अधिक महिलाएं बनीं लखपति. 2100 से अधिक कैंटीनों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा स्थानीय रोजगार और सम्मान.
ADVERTISEMENT

Representative Image
UP News: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और सम्मान दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रेरणा कैंटीन योजना के बड़े सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन का ही नतीजा है कि आज प्रदेश की 10000 से अधिक महिलाएं इस योजना के जरिए लखपति बनकर अन्य महिलाओं के लिए मिसाल पेश कर रही हैं.