यूपी बनेगा ग्रीन एनर्जी का नया हब! गोरखपुर और रामपुर में शुरू हुईं ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाएं, जानें इनके बारे में
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गोरखपुर और रामपुर में ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाएं शुरू. यूपी नेडा के निर्देशन में टोरेंट पॉवर और जीरो फ्रूटप्रिंट इंडस्ट्रीज बढ़ाएंगे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब ग्रीन एनर्जी हब बनने की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा रहा है. पर्यावरण संरक्षण और वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश के गोरखपुर और रामपुर जनपदों में ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं की स्थापना की जा रही है.