लेटेस्ट न्यूज़

पहले पति को वापस पाने के लिए टावर पर चढ़ गई महिला, नीचे खड़ा सिर्फ देखता रहा लव मैरिज वाला दूसरा पति

Bhadohi News: भदोही में प्रेमी की गरीबी देख महिला को पहले पति की याद आ गई. पति के साथ रहने की जिद में वह 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई. हालांकि, प्रेमी के लिए घर छोड़ने वाली पत्नी को पति ने अब अपनाने से साफ इनकार कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Bhadohi woman drama
Bhadohi woman drama
social share
Google CTA

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला ने दूसरे लड़के के प्यार में अपने पति को छोड़ दिया. फिर घर में रखे गहने, नकदी लेकर फरार हो गई और उसी प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज भी कर ली. लेकिन शादी के बाद जब उसे पता चला कि उसका प्रेमी गरीब है तो उसे अपने पहले पति की याद आ गई. अब वही महिला अपने पहले पति के साथ रहने की जिद को लेकर 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और घंटों तक पुलिस और ग्रामीणों को छकाती रही.