क्या उत्तर प्रदेश बंटने वाला है? राजभर बोले- 'पूर्वांचल का मुख्यमंत्री राजभर का बेटा बनेगा'
Om Prakash Rajbhar: NDA के एक घटक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बहुत बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा है कि 'उत्तर प्रदेश का जब भी बंटवारा होगा और पूर्वांचल एक अलग राज्य बनेगा, तो वहां का मुख्यमंत्री राजभर का बेटा ही बनेगा.'
ADVERTISEMENT

Om Prakash Rajbhar: क्या उत्तर प्रदेश 4 हिस्सों में बटने वाला है? NDA के एक घटक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बहुत बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा है कि 'उत्तर प्रदेश का जब भी बंटवारा होगा और पूर्वांचल एक अलग राज्य बनेगा, तो वहां का मुख्यमंत्री राजभर का बेटा ही बनेगा.' दरअसल, यूपी में मायावती के शासनकाल के दौरान राज्य को 4 हिस्सों में बांटने का प्रस्ताव आया था. हालांकि यूपी तब बंटा नहीं, लेकिन राज्य में ऐसी चर्चाएं हमेशा चलती रहती हैं. अब राजभर ने भी यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 से ठीक पहले राज्य को बांटने की बात दोहराई है. उन्होंने कहा है कि 'उत्तर प्रदेश एक बहुत बड़ा राज्य है और इसे बांटने की मांग लंबे समय से उठती रही है.'
