लेटेस्ट न्यूज़

क्या सपा जाएंगे बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह? सवाल सुनते ही अखिलेश यादव ने दे दिया ये जवाब

Akhilesh Yadav on Brijbushan Sharan Singh: क्या बृजभूषण शरण सिंह फिर थामेंगे सपा का दामन? अखिलेश यादव के 'अपने नेता' वाले बयान और बृजभूषण की तारीफों ने यूपी की राजनीति में सस्पेंस बढ़ा दिया है. 2027 और 2029 के चुनावों से पहले इस संभावित उलटफेर पर सबकी नजरें टिकी हैं.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav on Brijbushan Sharan Singh
Akhilesh Yadav on Brijbushan Sharan Singh
social share
google news

उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों एक नई चर्चा जोरों पर है कि क्या बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थामने वाले हैं? समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा उन्हें 'अपना नेता' और 'गोंडा का नेता' संबोधित किए जाने के बाद यूपी की राजनीति में भूचाल आ गया है. पिछले कुछ समय से बृजभूषण लगातार अखिलेश यादव की तारीफ कर रहे हैं जिससे यह सवाल उठने लगा है कि क्या वह 2027 या 2029 के चुनावों से पहले पाला बदलने की तैयारी में हैं.