लखनऊ के घर में नेत्रहीन बेटे शादाब संग मां की बॉडी जिस हाल में मिली, पुलिस भी हैरान, दोनों के साथ क्या किया गया?
UP News: यूपी के लखनऊ से डबल मर्डर से सनसनी मच गई है. यहां एक घर से मां और उसके नेत्रहीन बेटे का शव बरामद किया गया है. जिस हाल में शव मिले हैं, वह काफी चौंकाने वाला है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: लखनऊ के मोहनलालगंज के सिसेंडी में मिनी सचिवालय के पास एक मकान के अंदर 45 साल की रेशमा अपने नेत्रहीन बेटे शादाब के साथ रहती थीं. शादाब की उम्र 18 साल थी. रेशमा ने 2 निकाह किए थे. मगर उसके दोनों पतियों की ही मौत हो चुकी थी. अब वह अपने नेत्रहीन बेटे के साथ जिंदगी गुजार रही थी. मगर इस घर में जो हुआ है, उसने लखनऊ पुलिस को चौंका दिया है.