मैनपुरी के ऋतिक यादव के प्यार में राजस्थान से भाग आई लड़की, ऐसे टांगकर ले गए आशिक के सामने घरवाले!
ADVERTISEMENT
मैनपुरी के कुर्रा थाने के बाहर प्रेमी-प्रेमिका की कहानी में परिजनों की एंट्री से मचा हड़कंप. राजस्थान से ऋतिक यादव के लिए भागकर आई युवती को घरवाले पुलिस के सामने ही जबरन उठा ले गए. चीखती-चिल्लाती रही युवती, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.
इश्क और सरहद की इस कहानी में उस वक्त बड़ा ट्विस्ट आ गया जब राजस्थान पुलिस और युवती के परिजनों ने मैनपुरी के कुर्रा थाने के बाहर उसे घेर लिया. भीलवाड़ा की रहने वाली रिंकू शर्मा मैनपुरी के ऋतिक यादव से प्यार करती थी.अपने प्रेमी के पास पहुंच तो गई लेकिन घरवालों की नाराजगी के आगे उसकी मोहब्बत हारती नजर आई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवती को जबरन गाड़ी में बिठाया जा रहा है. जबकि वह मदद के लिए गुहार लगा रही है.
