कहानी एक रॉन्ग कॉल की... 400 बार बात, 8000 में कट्टा... लखनऊ में पत्नी ने ऐसे लिखी पति की हत्या की स्क्रिप्ट
Lucknow Crime News: लखनऊ से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला आया है. यहां एक पत्नी ने कैसे अपनी पत्नी की हत्या करवाई, उसकी कहानी दर्दनाक है. रिपोर्ट में देखें पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: लखनऊ में एक खौफनाक प्रेम कहानी का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस लाइन के सफाईकर्मी प्रदीप गौतम की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी 28 वर्षीय पत्नी चांदनी और 22 वर्षीय प्रेमी बच्चा लाल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि प्रदीप की शराब की लत से तंग आकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कत्ल की साजिश रची और बेरहमी से पति को गोली मरवा दी.









