Lucknow Job fair: लखनऊ में 3 दिन के अंदर 50000 नौकरियां! रोजगार मेले में जाने से पहले कर लें ये सारे जरूरी काम
रोजगार महाकुंभ में भाग लेने के लिए आपको रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर जाकर पहले से पंजीकरण कराना होगा.
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh Job News
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 26 से 28 अगस्त तक रोजगार महाकुंभ शुरू हो रहा है. तीन दिन के इस जॉब फेयर में 150 कंपनियां हिस्सा लेंगी. इस दौरान करीब 50,0000 नौकरियों के मिलने की संभावना है. इसमें युवाओं को उनकी योग्यतानुसार शहर और प्रदेश के साथ ही विदेशों में भी रोजगार के अवसर मिलेंगे. रोजगार के इस महाकुंभ में ना केवल ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट बल्कि आठवीं पास को भी नौकरी का मौका है. एक खास बात और है कि इस आयोजन में विदेशों में नौकरी के लिए भी 15 पद उपलब्ध होंगे. ऐसे में अगर आप भी इसक लाभ उठाना चाहते हैं कि ऑफिशियल पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर अपनी पंजीकरण कर सकते हैं.
