लेटेस्ट न्यूज़

शक्ति वर्धक गोलियां, मांसपेशी मजबूत करने वाला तेल...छांगुर बाबा के 'महल' से जो मिला उसे जान चौंक जाएंगे

Lucknow News: लखनऊ में अवैध धर्मांतरण रैकेट के आरोपी छांगुर बाबा की कोठी पर छापा! पुलिस को मिलीं शक्तिवर्धक गोलियां, विदेशी तेल और सीक्रेट CCTV कैमरे.

ADVERTISEMENT

Changur Baba
Changur Baba
social share
Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की सुर्खियों में छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन का नाम लगातार बना हुआ है. अवैध धर्मांतरण रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने छांगुर बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. छांगुर बाबा की गिरफ्तारी के बाद उसको लेकर अब कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. इस बीच जब छांगुर बाबा की लखनऊ स्थित कोठी पर छापेमारी की गई तो यहां से कई चौंकाने वाली चीजें मिलीं. बाबा की इस हवेली में शक्ति वर्धक गोलियां, विदेशी तेल और कई महंगे प्रोडक्ट्स के साथ सीक्रेट सीसीटीवी का पता चला है.