लेटेस्ट न्यूज़

कौन है 100 करोड़ का मालिक 'छांगुर बाबा' जो ब्राह्मण राजपूत लड़कियों के रेट करता था फिक्स? 

UP News: अवैध धर्मांतरण के रैकेट चलाने के आरोप में ATS ने छांगुर बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. आप इस खबर में छांगुर बाबा की पूरी कहानी जानिए.

ADVERTISEMENT

Changur Baba
Changur Baba
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण का नेटवर्क चलाने के आरोप में पुलिस ने जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा नामक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. यूपी ATS ने दावा किया है कि गिरफ्तार छांगुर बाबा और उसकी संस्थाओं से जुड़े खातों में 100 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन हुआ है. ऐसी जानकारी मिली है कि अब इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट के तहत जांच हो सकती है. इस बीच इस मामले को लेकर छांगुर बाबा की चर्चा तेज है. आप इस खबर में आगे छांगुर बाबा की पूरी जानकारी विस्तार से हासिल कीजिए.