देवरिया में 2 भाइयों ने क्यों की ताबड़तोड़ फायरिंग? अब खौफ में जी रहा वीरेंद्र यादव का परिवार
Deoria Crime News: देवरिया से हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आई है. यहां कुछ लोग फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं. बता दें कि इसके बाद से वीरेंद्र यादव का परिवार खौफ में जी रहा है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया के थाना गौरी बाजार क्षेत्र के बांकी के फुलवरिया टोला गांव में शनिवार के दिन अचानक गोलियां चलने लगीं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे हड़कंप मच गया. एक पक्ष ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि फायरिंग के बाद दूसरे पक्ष की तरफ से बचाओ-बचाओ की आवाज आ रही है. बता दें कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, फायरिंग करने वाले फरार हो गए. इस मामले में दूसरे पक्ष के हरिराम यादव ने अशोक पांडेय और विनोद पांडेय समेत 4 के खिलाफ केस दर्ज करवाया है.