हिंदू युवती को भगा ले जाने वाले जालौन के सपा नेता रिजवान उर्फ छोटू टाइगर के साथ पार्टी ने क्या किया? ये दबोचा भी गया
Jalaun Crime News: यूपी के जालौन में सपा नेता रिजवान उर्फ छोटू टाइगर के ऊपर सनसनीखेज आरोप लगे थे. आरोप था कि इसने हिंदू युवती का अपहरण किया था. बता दें कि अब इसके खिलाफ पुलिस और पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है.
ADVERTISEMENT

UP News
Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल पिछले 3 दिनों से पुलिस को इसकी तलाश थी. इसपर आरोप था कि ये हिंदू युवती को अपने साथ बहला कर ले गया था. इस कांड को लेकर हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए थे और क्षेत्र में तनाव देखने को मिल रहा था. पीड़ित परिवार ने अपहरण का आरोप लगाया था. पुलिस को 24 घंटे का समय दिया गया था. इसी बीच पुलिस ने रिजवान को पकड़ लिया और युवती को भी बरामद कर लिया.