लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में नाबालिग लड़की ने पड़ोसी की बेटी को फंसाने के लिए इंस्टा पर पोस्ट की उसकी निजी तस्वीरें, पर्दे के पीछे की ये है कहानी

56 साल के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 28 साल की बेटी के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाए जा रहे हैं. इन अकाउंट्स पर पीड़िता की तस्वीरें डाली जा रही थीं और गलत मैसेज पोस्ट किए जा रहे थे. फिर पता चली चौंकाने वाली खबर.

ADVERTISEMENT

Lucknow News
Lucknow News
social share
google news

लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 56 साल के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 28 साल की बेटी के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाए जा रहे हैं. इन अकाउंट्स पर पीड़िता की तस्वीरें डाली जा रही थीं और गलत मैसेज पोस्ट किए जा रहे थे. इसके साथ ही अपहरण की धमकी भी दी जा रही थी. लेकिन इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि ये सारे फेक अकाउंट्स एक नाबालिग लड़की ने बनाए हैं वो भी पारिवारिक रंजिश को लेकर.