लेटेस्ट न्यूज़

भारतीय स्टेट बैंक में PO के 541 पदों पर निकली भर्ती, 48480 रुपये की सैलरी के साथ मिलेगी ये सारी सुविधाएं

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 541 पदों पर प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन 24 जून से 14 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन होंगे. किसी भी विषय में स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

SBI PO recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बैंकिंग सेक्टर में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती की घोषणा की है. इस भर्ती के तहत कुल 541 पद निकाले गए हैं, जिनके लिए 24 जून 2025 से 14 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. आपको बता दें कि यह भर्ती पूरे भारत के युवाओं के लिए है. इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई विशेष विषय की बाध्यता नहीं है, किसी भी विषय में स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं.