कौशांबी के भूप यादव ने शराब पिला शादीशुदा प्रेमिका अनीता के साथ ये क्या कर दिया! ये कांड हिलाकर रख देगा
UP News: कौशांबी से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ बड़ा कांड किया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: यूपी के कौशांबी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां युवक ने अपनी ही प्रेमिका को शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद उसके शव को यमुना नदी में फेंक दिया. दोनों तीन साल से एक साथ रहते थे. युवक ने प्रेमिका को ट्यूबवेल, जमीन और ट्रैक्टर देने का झांसा दिया था. मगर प्रेमिका की मांग बढ़ती चली गई. इससे परेशान होकर आरोपी युवक ने प्रेमिका को मार डाला. बता दें कि मृतक युवती शादीशुदा थी.