लेटेस्ट न्यूज़

जिस लेखपाल को किया सस्पेंड उसने जान ही दे दी! इस घटना के बाद चर्चा में आए IAS कलक्टर अभिषेक पांडे कौन हैं?

उत्तर प्रदेश की सरकारी वेबसाइट के अनुसार, अभिषेक पांडे साल 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं. साल 1991 में जन्मे अभिषेक पांडे मूल रुप से यूपी के गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं.

ADVERTISEMENT

IAS Abhishek Pandey
IAS Abhishek Pandey
social share
google news

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है. भ्रष्टाचार के आरोप में करीब एक महीने पहले निलंबित किए गए लेखपाल सुभाष मीणा ने बुधवार को तहसीलदार धौलाना के कार्यालय के बाहर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. गंभीर हालत में उन्हें तुरंत रामा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया. दुखद बात यह है कि इलाज के दौरान सुभाष मीणा की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से ही हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडे चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. खबर में आगे विस्तार से जानिए कौन हैं IAS अभिषेक पांडे.