लेटेस्ट न्यूज़

तुम मुसलमानों की 10 लड़कियां लाओ, नौकरी हम देंगे... ये बयान देकर पूर्व भाजपा MLA राघवेंद्र सिंह ने कहा- अफसोस नहीं

यूपी के सिद्धार्थनगर में बीजेपी के पूर्व विधायक राघवेन्द्र सिंह का भड़काऊ बयान वायरल. 'हमारी 2 बेटियां ले गए, तो उनकी 10 लाओ' कहने पर मचा बवाल. जानें विधायक ने अपने विवादित बोल पर क्या सफाई दी.

ADVERTISEMENT

BJP MLA Raghvendra Singh
BJP MLA Raghvendra Singh
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर विवादित बयानों से भूचाल आ गया है. सिद्धार्थनगर में मंच से दिया गए बीजेपी के पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के बयान से हलचल मचा दे है. 'हमारी दो ले गए, तो तुम उनकी दस लाओ' जैसे भड़काऊ बोल वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. हैरानी की बात यह है कि पूर्व विधायक ने इस बयान पर कोई अफसोस नहीं जताया, बल्कि इसे स्वीकार करते हुए अपना पक्ष भी रख दिया है. ​