लेटेस्ट न्यूज़

मैनपुरी में गरजीं सपा सांसद डिंपल यादव... चुनाव आयोग से लेकर खाद की किल्लत तक BJP पर किए ताबड़तोड़ वार

मैनपुरी पहुंचीं सपा सांसद डिंपल यादव ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. चुनाव आयोग के SIR, जम्मू-कश्मीर में हो रही घटनाओं और खाद की किल्लत जैसे मुद्दों पर बीजेपी को घेरा. जानें क्या हैं डिंपल के बड़े आरोप.

ADVERTISEMENT

Dimple Yadav Samajwadi Party Mainpuri
Dimple Yadav with Akhilesh Yadav
social share
google news

Dimple Yadav News: मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र से बीजेपी सरकार पर एक साथ कई मोर्चों पर हमला बोला है. चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने से लेकर जम्मू-कश्मीर में हो रही आतंकी घटनाओं के लिए सीधे तौर पर बीजेपी को जिम्मेदार ठहराने तक डिंपल ने सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े किए. इसके साथ ही उन्होंने खाद की किल्लत को लेकर किसानों की बदहाली का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया.