यूपी शासन लिखी गाड़ी पर पहुंचा आदेश मिश्रा और बस स्टैंड पर खड़ी महिला से करने लगा अश्लील बात, रोने लगी वो!
Hardoi Crime News: हरदोई में रोडवेज बस स्टैंड पर पति का इंतजार कर रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है. हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी की कार पर उत्तर प्रदेश शासन लिखा हुआ था.
ADVERTISEMENT

तस्वीर में पीड़िता
Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मिशन शक्ति की एक बार फिर पोल खुली है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. यहां कोतवाली शहर क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड पर पति का इंतजार कर रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी. आरोपी युवक ने महिला को जबरदस्ती अपनी कार में बिठाने की कोशिश की. महिला के रोने पर उसका पति और आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी गाड़ी समेत पकड़ा गया है. कार पर उत्तर प्रदेश शासन लिखा हुआ था.