UPTak Baithak Logo

DM अभिषेक पांडे ने किया था सस्पेंड, लेखपाल सुभाष मीणा ने एक्सट्रीम स्टेप उठा लिया! बवाल के बीच पूरा केस जानिए

Hapur News: हापुड़ में भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित लेखपाल सुभाष मीणा की मौत. तहसीलदार कार्यालय के बाहर जहरीला पदार्थ खाया. CM योगी ने दिए उच्च-स्तरीय जांच के आदेश. जानें क्या है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

लेखपाल सुभाष मीणा
लेखपाल सुभाष मीणा
social share
google news

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महीने पहले जिलाधिकारी अभीषेक पांडे द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित किए गए लेखपाल सुभाष मीणा ने बुधवार को तहसीलदार धौलाना के कार्यालय के बाहर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. इसके बाद मीणा को उपचार के लिए रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, यहां से चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल के लिए रैफर किया. जानकारी मिली है कि इलाज के दौरान सुभाष मीणा की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत वापस लेने के नाम पर पांच लाख रुपए मांगने से मीणा परेशान चल रहे थे. इस मामले का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.