UP Weather Update: यूपी में 4 जून को भी होगी जबरदस्त बारिश... मौसम विभाग ने बताया किन जिलों में बरसेंगे मेघ
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 4 जून को मौसम विभाग ने सहारनपुर, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई जिलों में 60 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: भीषण गर्मी की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों के लिए राहत के साथ-साथ आफत की खबर आ रही है. मौसम विभाग ने कल यानी 4 जून के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम के मिजाज में भारी तब्दीली की आधिकारिक घोषणा कर दी है. मौसम विभाग के अनुसार, कल पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में तेज आंधी, बादलों की गरज-चमक और आसमानी बिजली गिरने (वज्रपात) की प्रबल आशंका है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिसे देखते हुए विभाग ने 'ऑरेंज' और 'येलो' अलर्ट जारी किया है.
