Moradabad Crime News: मुरादाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद पार्श्वनाथ प्लाजा फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Moradabad News: मुरादाबाद में ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत पुलिस ने पार्श्वनाथ प्लाजा फायरिंग और रंगदारी कांड के मुख्य आरोपी शंकर शर्मा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. आरोपी के पास से अवैध तमंचे, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई.
ADVERTISEMENT

Moradabad Encounter News
Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा 'ऑपरेशन लंगड़ा' लगातार जारी है. इसी क्रम में मझोला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पार्श्वनाथ प्लाजा परिसर में रंगदारी मांगने और हवाई फायरिंग करने के मुख्य आरोपी शंकर शर्मा को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है .
