UPTak Baithak Logo

Amethi Sports News: अमेठी में IPL की तर्ज पर होगा APL क्रिकेट टूर्नामेंट, 15 जून से शुरू होगा रोमांच

Amethi News: अमेठी में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है. 15 से 25 जून तक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में होने वाली इस प्रतियोगिता में छह टीमें हिस्सा लेंगी. ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित टूर्नामेंट को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है.

ADVERTISEMENT

 Amethi Premier League
Amethi Premier League
social share
google news

Amethi News: अमेठी में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जिले में अब आईपीएल की तर्ज पर एपीएल (अमेठी प्रीमियर लीग) का आयोजन किया जाएगा. यह प्रतियोगिता 15 जून से 25 जून तक चलेगी और सभी मैच अमेठी के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में होंगे. इस प्रतियोगिता में जिले की 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें अमेठी और आसपास के जिलों के खिलाड़ी शामिल होंगे. इन खिलाड़ियों का पहले ही नीलामी के माध्यम से चयन किया जा चुका है.