UPTak Baithak Logo

8 से 10 जून तक होगी यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा...प्रयागराज में कोचिंग बंद होने से छात्रों की तैयारी पर पड़ा बड़ा असर, ये सब बोले

ADVERTISEMENT

Prayagraj Coaching Centres: प्रयागराज में प्रशासन द्वारा कोचिंग सेंटरों पर की गई कार्रवाई के बाद छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो गई है. कोचिंग बंद होने से मॉक टेस्ट और क्लासेस रुक गई हैं, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों में चिंता और असंतोष बढ़ गया है.

social share
google news

Prayagraj Coaching Centres: प्रयागराज में प्रशासन द्वारा कई कोचिंग संस्थानों पर की गई कार्रवाई के बाद छात्रों में गहरी नाराजगी और चिंता देखने को मिल रही है. आरोप है कि मानकों के उल्लंघन के चलते कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हजारों छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई है. छात्र-छात्राओं का कहना है कि उनके एग्जाम नजदीक हैं, लेकिन कोचिंग बंद होने से उनकी तैयारी पटरी से उतर गई है और वे मजबूरी में लाइब्रेरी और ऑनलाइन माध्यमों पर निर्भर हो गए हैं.