प्रयागराज में कोचिंग सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप, लाखों छात्रों की तैयारी पर पड़ा सीधा असर!
ADVERTISEMENT
प्रयागराज में प्रशासन द्वारा कोचिंग सेंटरों की सीलिंग से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई है. इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं और छात्रों में असमंजस व असंतोष की स्थिति बनी हुई है.
Prayagraj Coaching Centre Seal: प्रयागराज में हाल ही में प्रशासन द्वारा कुछ कोचिंग सेंटरों को सील किए जाने के बाद छात्रों की परीक्षा तैयारी पर बड़ा असर पड़ा है. इस कार्रवाई के चलते लाखों छात्र, जो यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई है. प्रशासन ने यह कदम सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और नियमों का पालन न होने के कारण उठाया है, जिसके बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की कक्षाओं में व्यवधान पैदा हो गया है.
