लेटेस्ट न्यूज़

'मेरी बीवी 6 महीने में जेल से छुड़ा लेगी, वापस आकर लहंगा दिलाऊंगा...' जेल देखने की चाहत में कोमल सिंह ने पत्नी पर तान दिया तमंचा!

Etawah News: इटावा में सेंट्रल जेल देखने की सनक एक युवक को सलाखों के पीछे ले गई. पत्नी को अवैध तमंचा दिखाकर डराने के बाद वह खुद पुलिस चौकी पहुंच गया. गिरफ्तारी के बाद उसकी अजीब दलीलों ने पुलिस और मेडिकल स्टाफ को भी हैरान कर दिया.

ADVERTISEMENT

Komal Singh
Komal Singh
social share
Google CTA

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला और अनोखा मामला सामने आया है. यहां सेंट्रल जेल देखने की सनक में एक युवक ने अपनी ही पत्नी को बंदूक दिखाकर डरा दिया. अहेरीपुर का रहने वाला ट्रैक्टर चालक कोमल सिंह घर में रखे अवैध तमंचे से अपनी पत्नी संगीता को धमकाने के बाद दो जिंदा कारतूस लेकर खुद ही पुलिस चौकी पहुंच गया. पुलिस ने आरोपी को अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात तब सामने आई जब मेडिकल परीक्षण के दौरान युवक ने मीडिया के कैमरों के सामने बड़े जोश के साथ अपनी इस अजीबोगरीब सनक की वजह बताई जिसे सुनकर वहां मौजूद डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और मीडिया भी दंग रह गए.