Raebareli Road Accident: रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, 8 महीने की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
Lucknow-Prayagraj Highway Accident: रायबरेली के लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिवम सिंह (33) की दर्दनाक मौत हो गई. जमालपुर के पास हुई इस भीषण दुर्घटना में युवक की मौके पर ही जान चली गई. शिवम की असामयिक मृत्यु से उसकी आठ माह की बेटी और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
ADVERTISEMENT

Raebareli News
Raebareli News: रफ्तार के कहर ने एक बार फिर हाईवे पर खून की होली खेली है. लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार की देर शाम एक ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पल भर में मटियामेट कर दीं. भदोखर थाना क्षेत्र के जमालपुर के पास मौत बनकर दौड़े एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही रूह कांप देने वाली मौत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हवा में कई फीट उछलकर सीधे डिवाइडर से जा टकराया. सिर के चिथड़े उड़ने और अंदरूनी चोटों के कारण उसने तड़प-तड़प कर मौके पर ही दम तोड़ दिया. अंधेरे का फायदा उठाकर हत्यारा चालक वाहन समेत रफूचक्कर हो गया.
