UPTak Baithak Logo

'बंटी-बबली और बहू ने मारा है...', प्रयागराज में बंद घर से मिले पत्नी-पत्नी और बेटी के शव तो बेटे की लाश मिली दुकान से, दीवार पर जो लिखा मिला उसने उलझा दिया केस

प्रयागराज के साउथ मलाका में वीरेंद्र कुमार वैश्य, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे का शव बरामद. घर की दीवार और बोर्ड पर लिखा मिला— 'बंटी-बबली और बहू ने मारा'. पुलिस जांच में जुटी.

ADVERTISEMENT

Prayagraj South Malaka Murder Case
Prayagraj South Malaka Murder Case
social share
google news

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली सामने आई है. यहां सिटी जोन के कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. बंद घर और दुकान का ताला तोड़कर बरामद हुए इन शवों के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके बाद पुलिस इसे हत्या मानकर जांच में जुट गई है. इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पुलिस को घर की दीवारों और एक बोर्ड पर खौफनाक संदेश लिखे हुए मिले.