इन तीन चीजों में बैठे फिट तो अखिलेश यादव देंगे विधानसभा चुनाव के लिए टिकट! रिटायर्ड IAS आलोक रंजन कर रहे सर्वे की मॉनिटरिंग
UP Political News: यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में देखें अखिलेश यादव का 2027 टिकट बंटवारे का थ्री-लेयर फॉर्मूला. जानिए क्यों टूटा आईपैक से नाता और कांग्रेस को कितनी सीटें देगी सपा.
ADVERTISEMENT

UP Political News: यूपी Tak का खास शो 'आज का यूपी' राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों का एक विश्वसनीय मंच है, जिसमें हम राज्य की तीन बड़ी खबरों का विस्तृत विश्लेषण करते हैं. आज के इस अंक में पहली बड़ी खबर समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के 2027 चुनाव को लेकर टिकट बंटवारे के उस सीक्रेट 'पर्सनालिटी सर्वे' और थ्री-लेयर फॉर्मूले की है, जिसके जरिए वे जिताऊ उम्मीदवार चुनने के काम में जुटे हैं. दूसरी बड़ी खबर अखिलेश यादव और चुनावी रणनीतिकार एजेंसी आईपैक के बीच टूटे संबंधों और पश्चिम बंगाल में पड़े छापों के बाद आए यू-टर्न को लेकर है. वहीं, आज की तीसरी बड़ी खबर 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर सपा की उस अंदरूनी रणनीति की है, जिसके तहत कांग्रेस को 60 से 70 सीटों के भीतर समेटने का प्लान तैयार किया गया है ताकि बारगेनिंग की गुंजाइश को कम किया जा सके.
