Ballia Crime News: विरोधियों को फंसाने के लिए खुद को मारी गोली, बलिया पुलिस ने खोली 'ऑपरेशन गोली' की पूरी साजिश
Ballia Fake Firing Case: बलिया में एक अपराधी आयुष राय ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद पर ही गोली चलवा ली और पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों से इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया. अंततः, खुद को पीड़ित बताने वाला आयुष अब झूठा मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में जेल में है.
ADVERTISEMENT

Ballia Self Shooting Case
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनकर कानून के रखवाले भी दंग रह गए. विरोधी पक्ष को गंभीर मुकदमे में फसाने और खुद को पीड़ित दिखाने के लिए एक शातिर अपराधी ने खुद पर ही गोली चलवा ली, लेकिन कहते हैं न, कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, पुलिस की नजरों से नहीं बच सकता. बलिया की सिकंदरपुर थाना पुलिस ने वैज्ञानिक और टेक्निकल साक्ष्यों के दम पर इस पूरी मनगढ़ंत साजिश का पर्दाफाश कर दिया है और घायल नाटकबाज को ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.
