UPTak Baithak Logo

प्रयागराज में कोचिंग विवाद के बीच मारूफ सर की बिगड़ी तबीयत, सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

ADVERTISEMENT

Prayagraj Coaching Centers Sealed: प्रयागराज में पीडीए द्वारा मानकों के खिलाफ चल रहे कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए. इसी बीच शिक्षक मारूफ सर की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें ग्लूकोज चढ़ाना पड़ा. वह कोचिंग बंद होने के बाद भी छात्रों के लिए मॉक टेस्ट और स्टडी सामग्री जुटाने में लगातार सक्रिय थे.

social share
google news

Prayagraj Coaching Centers Sealed: प्रयागराज में पीडीए (प्रयागराज विकास प्राधिकरण) द्वारा मानकों के खिलाफ चल रहे कोचिंग संस्थानों पर की गई कार्रवाई के बाद हालात गरमा गए हैं. इसी बीच एक कोचिंग शिक्षक मारूफ सर चर्चा में आ गए हैं, जिनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें ग्लूकोज चढ़ाने की नौबत आ गई. वह लगातार बच्चों की पढ़ाई और आने वाली परीक्षाओं को लेकर सक्रिय थे और कोचिंग बंद होने के बाद भी मॉक टेस्ट और स्टडी मैटेरियल बांटने में जुटे हुए थे.