Opinion: जब नन्हे यादव हत्याकांड पर CM रहते कुंडा पहुंच गए थे अखिलेश, अब सूर्या हत्याकांड पर एक शब्द नहीं… 5 घटनाओं पर भी चुप्पी क्यों?
गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड से लेकर अमेठी व चंदौली की घटनाओं पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुप्पी चर्चा में है. विरोधियों ने 2013 के कुंडा और 2015 के अखलाक मामले का हवाला देकर सपा के PDA मॉडल की राजनीतिक विश्वसनीयता पर उठाए गंभीर सवाल. जानिए डॉ. अभय पांडेय का यह विशेष विश्लेषण.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav (Photo @samajwadiparty/ X)
यूपी के गाजियाबाद में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड को लेकर सियासत गरमाई हुई है. एक तरफ पुलिस एक्शन और आरोपी असद के एनकाउंटर पर बहस चल रही है, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुप्पी चर्चा का विषय बनी हुई है.
