वाराणसी में आधी रात मस्जिद, कब्रिस्तान और हनुमान मंदिर पर चला बुलडोजर, 336 करोड़ की लागत में बनेगा हाई फाई मल्टी-मॉडल इंटर-मॉडल स्टेशन
Varanasi News: वाराणसी में काशी रेलवे स्टेशन के मल्टी इंटर मॉडल स्टेशन प्रोजेक्ट को गति देने के लिए प्रशासन और रेलवे ने संयुक्त अभियान चलाकर रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया. देर रात हुई कार्रवाई में मंदिर, मस्जिद और कब्रिस्तान के कुछ हिस्से हटाए गए, जबकि पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही.
ADVERTISEMENT

Varanasi News
Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में देर रात जिला प्रशासन और रेलवे ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. काशी रेलवे स्टेशन को मल्टी इंटर मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित करने की राह में बाधक बन रहे अतिक्रमण पर आधी रात को प्रशासन का बुलडोजर चला. महज एक घंटे से भी कम समय में रेलवे की भूमि पर बने एक हनुमान मंदिर, अजगैब शहीद मस्जिद और कब्रिस्तान के कुछ हिस्सों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया. कार्रवाई की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे एक किलोमीटर के दायरे को पुलिस,पीएसी और आरपीएफ ने घेरकर छावनी में तब्दील कर दिया था. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और किसी को भी घटना स्थल की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई.
