लेटेस्ट न्यूज़

बांदा में सपा नेता मोहन साहू ने जैसे ही खोला गाड़ी का शीशा महिला ने फेंक दी चप्पल फिर कहने लगी ये सब बातें

बांदा में सपा नेता और पूर्व नगर पालिका चेयरमैन मोहन साहू को एक महिला द्वारा बीच सड़क पर चप्पल मारने का वीडियो वायरल हो गया है. महिला ने मकान विवाद और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं जबकि मोहन साहू ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है.

ADVERTISEMENT

Mohan Sahu Attack
Mohan Sahu Attack
social share
Google CTA

Slipper Attack on Mohan Sahu: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन और समाजवादी पार्टी के नेता मोहन साहू पर एक महिला ने बीच सड़क पर चप्पल मार दी. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिससे राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला कोर्ट से मकान का मुकदमा हारने के बाद से नाराज थी और उसने पूर्व चेयरमैन पर मकान जबरन खाली कराने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए इस कदम को अंजाम दिया. दूसरी तरफ सपा नेता ने इसे अपने खिलाफ एक बड़ा राजनीतिक षडयंत्र बताया है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.