Mathura Civic News: 42 डिग्री की गर्मी में विकास खंड कार्यालय में पानी का संकट, महीनों से बंद पड़ा आरओ
Mathura News: मथुरा के फरह विकास खंड कार्यालय में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है. महीनों से खराब आरओ, कड़वा हैंडपंप पानी और खाली मटकों के कारण फरियादियों को पानी खरीदना पड़ रहा है. बीडीओ ने दो दिन में आरओ चालू कराने का आश्वासन दिया है.
ADVERTISEMENT

Water Crisis at Farah Block Office
Mathura News: मथुरा जिले में पूरे ब्लॉक में पेयजल योजनाओं की निगरानी और संचालन करने वाले विकास खंड कार्यालय में खुद पानी की किल्लत देखने को मिल रही है. भीषण गर्मी में दूर-दराज के गांवों से अपनी समस्याएं लेकर आए फरियादियों को पीने के लिए बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है. कार्यालय परिसर में लगा आरओ सिस्टम महीनों से खराब पड़ा है, जबकि हैंडपंप का पानी कड़वा होने के कारण पीने योग्य नहीं है.
